नियोजित शिक्षकों की माँगें
*चार माह से बिहार के चार लाख नियॊजित शिक्षको का वेतन ना मिलना सुशासन के सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है!! कभी केन्द्रांश तो कभी राज्यांश का हवाला देकर चार लाख परिवारॊ को भूखो मारने की साजिश क्यूं ?? बिहार सरकार??*
मारना ही है तो केन्द्र से राशि नही दो चार तोप ही मांग ले!!! एक साथ सामूहिक रूप से दाग दीजिये, फिर वेतन से लेकर समान वेतन तक का मामला पल भर में खत्म!!!
*अगर नहीं तो माननीय प्रधानमंत्री तक नियोजित शिक्षको का यह संदेश ले जांए*
👏👏👏👏👇👇👇👇
सुनता रहा मैं मोदी जी
मन से आपके मन की बात,
आज सुनाता हूं मैं आपको,
शिक्षक के वेतन की बात!!
चार माह से जी रहे है,
घनघॊर निराशा में,
वेतन लटका पड़ा हुआ है,
केन्द्रांश की प्रत्याशा में!!
दुर्गापूजा,दीपावली भी
काट चुके अंधियारे में,
पीडा अबतक पहुंच सकी ना,
सत्ता के गलियारे में!!
सुशासन के शासन में अबतक,
सब कुछ सूखा सूखा है,
दिल्ली बिहार के चक्कर में,
राष्ट्र निर्माता
------------------भूखा है!!
सब्र शिक्षक का टूट गया तो,
बडा अनर्थ हो जाएगा,
उथल पुथल सत्ता में होगी,
हर बंधन व्यर्थ हो जाएगा!!
शिक्षक और सरकार में ऐसा
द्वन्द अभी ना होने दें,
खुला रहने दे विद्यालय को,
बंद कभी ना होने दें!!
किन्तु----
..
अन्याय जब अपनी सीमा
लांघ खडी हो जाती है,
भूख से व्याकुल प्राणी से,
भूल बडी हो जाती है!!
मर्यादा को हम तोडेंगे,
दोष ये आपके सर होगा,
लाठी और बंदूक से ज्यादा,
कलम ये ताकतवर होगा!!
कहता शिक्षक आपके
हम शिक्षक अनुरागी है,
वेतन अब गर नही मिला तो,
समझे हम सब बागी है!!
पेट की ज्वाला आँखॊ से
जब अग्नि बनकर फूटेगी,
सत्ताधारी पछतायेंगे,
विपक्ष असीम सुख लूटेगी!!
खबर छपेगी अखबारो में,
शिक्षक सीमा लांघ गए,
सूद समेत अपनी मजदूरी,
सुशासन से मांग गए!
★★★★★★★★★★★★
धन्यवाद!!!@
Comments
Post a Comment